जमशेदपुर: महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. जमशेदपुर के डीसी, एसएसपी और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा संयुक्त रूप से जारी आदेश के अनुसार 14 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक शहर में भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा. जहां 14 नवंबर की सुबह 6 बजे से सबह 9 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन दोनों तरफ से सामान्य रूप से चालू रहेगा. दूसरी ओर 14 नवंबर की सुबह 9 बजे रात 11 बजे तक यात्री बसों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा. 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 16 नवंबर की सुबह 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बसों सहित) के परिचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों तक जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम का सामना न करना पड़े.












