जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती, लाइन नंबर 15 निवासी वीर सिंह उर्फ पंडित के घर पर इश्तेहार चिपकाया. बताते चलें कि वीर सिंह उर्फ पंडित उक्त मामले में काफी समय से फरार चल रहा था. इसे देखते हुए कोर्ट की ओर से वीर सिंह उर्फ पंडित के विरुद्ध इश्तिहार निर्गत किया गया था, जिसे गोलमुरी पुलिस ने आज तामिला कराया.




