जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देशानुसार उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न बाजार में औचक निरीक्षण कर कुल 60 दुकान का ट्रेड लाइसेंस जांच किया गया. बिना लाइसेंस के कुल 14 दुकानों पर 14500 रुपये जुर्माना लगाया गया. इसके साथ ही 1 दुकानदार से प्रतिबंधित प्लास्टिक क्रय विक्रय के लिए 1000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. कुल 15 दुकानदार से 15500 रुपये उड़नदस्ता दल द्वारा जुर्माना वसूल किया गया. नगर प्रबंधक रवि भारती के नेतृत्व में प्रभारी कर दारोगा मनोज कुमार लाल दास एवं क्षेत्रीय कर कर्मी प्रकाश भगत, दिलीप बारीक, कृष्णा राम, विनोद तिवारी, गणेश राम एवं होमगार्ड के जवान शामिल रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही सिदगोड़ा स्थित मछली बाजार में पूर्व से रोक के बावजूद औचक निरीक्षण में अवैध निर्माण करने वाले दुकान पर नगर प्रबंधक जॉय गुड़िया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोका गया एवं ढलाई किए जा रहे भाग को ध्वस्त किया गया. नगर प्रबंधक द्वारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदार को नगरपालिका अधिनियम के तहत करवाई करने की कड़ी चेतावनी दिया गया.












