जमशेदपुर: जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति की पहल पर नुवोको विस्तास कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बारीगोड़ा-जोजोबेड़ा फाटक के पास 2 अतिरिक्त सार्वजनिक नल लगाये गए. इस इलाके में एक बड़ी आबादी निवास करती है. वर्तमान गर्मी में लोगों के समक्ष पेयजल का संकट की स्थिति बनी हुई है. बारीगोड़ा-जोजोबेड़ा फाटक के पास पूर्व से 3 सार्वजनिक नल लगे हुए थे जो कि आबादी की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त नहीं था.(नीचे भी पढ़े)
एक नल में पानी का प्रेशर बहुत कम था. लोगों की पेयजल की समस्या को संज्ञान में लेकर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति ने नुवोको विस्तास कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों से मिलकर कम प्रेशर वाले नल के स्थान पर मोटर युक्त 2 अतिरिक्त नल लगवाने का अनुरोध किया था. जिसके उपरांत कंपनी ने अपने सीएसआर मद से 2 मोटर युक्त नल लगवाया. (नीचे भी पढ़े)
इस प्रकार अब कुल 4 नल हो गये हैं. अब यह नल 24 घंटे खुली रहेगी. जिससे लोगों को पेयजल की आवश्यकता को पूर्ण करने में सहुलियत होगी. इस मौके पर क्षेत्र की मुखिया सुनीता नाग, नुवोको विस्तास कॉरपोरेशन लिमिटेड के मनीष कुमार, प्रकाश कुमार के साथ ही क्षेत्र के निवासी मौजुद थे.




