जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस द्वारा लगातार गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिक को वापस दिलवाने की दिशा काम किया जा रहा है. इसे और सरल बनाने को लेकर जिला पुलिस ने मोबाईल गुम होने पर रिपोर्ट दर्ज करने हेतु एक मोबाइल एप एवं एक व्हाट्सप्प हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं. जिसके माध्यम से ऑनलाइन ही गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज किया जा सकेगा.(नीचे भी पढे)
गुरुवार को बिष्टुपुर थाना परिसर में इस बाबत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें गुम हुए 157 मोबाइल को उनके मालिकों को वापस लौटाया गया. इसी दौरान एप्प तथा व्हाट्सएप्प हेल्पलाइन नंबर भी लॉन्च किया गया. अब सीधे 9006123444 नंबर पर कोई भी मैसेज कर अपने गुम हुए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज करवा सकेगा और इस काम के लिए थाना जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. (नीचे भी पढे)
जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अब तक जमशेदपुर पुलिस लगभग 1200 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर चुकी हैं और उनमे से 800 मोबाइल फोन्स को ऐसे कैम्प के माध्यम से उनके मालिकों को सौंप दिया गया हैं. इस ऑनलाइन पद्धति के लॉन्च होने के बद कोई भी व्यक्ति किसी परिचित व्यक्ति के मोबाइल से भी अपने गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज करवा सकता हैं, जो सीधे पुलिस तक पहुंचेगी और पुलिस उनके गुम हुए मोबाइल को खोजने का कार्य तुरंत प्रारम्भ करेगी.



