
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची चौक में शुक्रवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से पुलवामा में शहीद हुए 42 शहीदों को श्रद्धांजली प्रदान की गई. इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने शहीदों को नमन किया. साकची चौक में शहीदों की तस्वीर के आगे श्रद्धांजली दी गई. मौके पर मौजूद पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी वरुण कुमार ने कहा कि पुलवामा में हमारे सैनिकों की शहीदी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए.

उनकी शहीदी को देश हमेशा याद रखेगा. जब तक इस श्रंखला को रोका नहीं जाएगा तब तक उनकी शहीदी पूरी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि आज स्लीपर सेल हमारे बीच ही मौजूद रहकर यहां की जानकारी बाहर के देशो में फैला रहे है. हमें इन्हे पहचान कर रोकने की जरुरत है. वहीं आदित्यपुर टू स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय में भी शहीदों को श्रद्धांजली प्रदान की गई. इस दौरान स्कूल में शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

स्वामी परमहंस निरसानंद सरस्वती के जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को स्वामी परमहंस निरसानंद सरस्वती के जयंती के अवसर पर बिष्टुपुर के चैंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (नगर) सुभाष चंद्र जाट मौजूद रहे. इस शिविर में 100 से ज्यादा रक्त संग्रह किया गया. इसे जमशेदपुर बल्ड बैंक को दान दे दिया जाएगा जिससे रक्त लेने वाले लोगों को कमी से जूझना ना पड़े, साथ ही बल्ड बैंक में रक्त की कमी को पूरी किया जा सके.







