
जमशेदपुरः नेशनल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन गुलजार की पहली पुण्यतिथि मनाई गई. यह कार्यक्रम संस्था पैगाम-ए-अमन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. सभा में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भले ही वह मुस्लिम धर्म से थे परंतु सिख धर्म के प्रति उनकी आस्था मजबूत थी. हर धार्मिक एवं सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते थे. कई संस्थाओं से भी जुड़े थे और आज भी उनकी कमी महसूस की जाती है. वही गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि गुलजार की स्मृति में कुछ स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. इसमें हयूमपाइप गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान दलबीर सिंह, खालसा क्लब के पूर्व प्रधान हरजीत सिंह, जसवीर सिंह सोनी, हरजिंदर सिंह, जगदीश सिंह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, रॉकी, कुलबिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि उपस्थित थे.





