• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
38 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur pm awas yojna : पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले चाबी मिल जाएगी, नगर विकास मंत्री ने सरयू राय से किया वायदा, 1 जून के अनशन को किया स्थगित

jamshedpur pm awas yojna : पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले चाबी मिल जाएगी, नगर विकास मंत्री ने सरयू राय से किया वायदा, 1 जून के अनशन को किया स्थगित
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की चाबी सरकार 15 जून के पहले उन्हें दे देगी ताकि लाभार्थी अपने फ्लैट में प्रवेश कर उसकी स्थिति से अवगत हो सकें और गृह प्रवेश की विधिवत पूजा कर सकें. यह जानकारी श्री सोनू ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को शनिवार की सुबह उनके साथ हुई वार्ता के दौरान दी. विभागीय मंत्री के इस वायदे के उपरांत विधायक सरयू राय ने आगामी एक जून को जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय के सामने अनशन पर बैठने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. उन्होंने लाभार्थियों को इस संबंध में सूचित भी कर दिया है. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

सरयू राय ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास योजना के लाभुकों ने तीन वर्ष पहले अपने हिस्से का पूरा भुगतान कर दिया है. इसके लिए उन्होंने बैंकों से क़र्ज़ भी लिया परंतु अपने लिए आवंटित फ्लैट की चाबी आज तक उन्हें नहीं मिली. सरयू राय के अनुसार, कमजोर आर्थिक वर्ग के ये सभी लाभार्थी एक ओर हाउसिंग लोन की किश्त और ब्याज चुका रहे हैं तो दूसरी तरफ किराये के मकान में रह रहे हैं. इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. जेएनएसी और नगर विकास विभाग इस पर चुप्पी साधे रहे. आजिज़ आकर लाभार्थियों ने विधायक सरयू राय से संपर्क किया. उन्हें अपनी कठिनाई बताया. श्री राय ने उनकी मदद करने का वायदा किया. लाभार्थियों की कठिनाई से विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया गया और बताया गया कि संबंधित विभागीय अधिकारी पीएम आवास के लाभुकों को बरगला रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

शनिवार को जब श्री राय ने रांची में मंत्री से इस पर वार्ता की तो मंत्री ने अतिरिक्त 15 दिनों का समय मांगा और कहा कि हर हालत में वह 15 जून के पहले लाभुकों को उनके फ़्लैटों की चाबी दे देंगे. उनके इस वायदे पर विश्वास कर श्री राय ने आगामी 1 जून को होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया और मंत्री से कहा कि 15 जून के पहले लाभुकों को चाबी अवश्य दे दें. पूरी उम्मीद है कि मंत्री सुदिव्य कुमार अपना वादा अवश्य निभाएंगे. गौरतलब है कि पिछली बातचीत में नगर विकास मंत्री ने श्री राय से कहा था कि एक माह के भीतर यानी 31 मई तक वे लाभुकों को चाबी दे देंगे. इस पर श्री राय ने मंत्री से कहा था कि यदि एक माह के भीतर यानी 31 मई तक लाभुकों को अपने अपने फ़्लैट की चाबी नहीं मिली तो 1 जून को वे वादाखिलाफी के विरूद्ध उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय पर अनशन करेंगे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

west singhbhum bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकसित भारत के संकल्प से सशक्त, समृद्ध एवं सुरक्षित भारत की ऐतिहासिक यात्रा
खबर

west singhbhum bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकसित भारत के संकल्प से सशक्त, समृद्ध एवं सुरक्षित भारत की ऐतिहासिक यात्रा

June 15, 2026
jamshedpur rural-चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर परिसर में पांच दिवसीय चड़क पूजा शुरू
खबर

jamshedpur rural-चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर परिसर में पांच दिवसीय चड़क पूजा शुरू

June 15, 2026
jamshedpur solar water tower-जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कीताडीह में निजी खर्च पर लगवाया मोटर पम्प सेट
खबर

jamshedpur solar water tower-जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कीताडीह में निजी खर्च पर लगवाया मोटर पम्प सेट

June 15, 2026
Next Post
tatanagar rail police rpf action : टाटानगर स्टेशन से एक मोबाइल चोर पकड़ाया, यात्री की मोबाइल चोरी करने के बाद रंगेहाथ पकड़ाया

tatanagar rail police rpf action : टाटानगर स्टेशन से एक मोबाइल चोर पकड़ाया, यात्री की मोबाइल चोरी करने के बाद रंगेहाथ पकड़ाया

jamshedpur body found- साकची के होटल कर्मचारी का शव बाथरूम से बरामद, पश्चिम बंगाल का रहने वाला था युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jamshedpur body found- साकची के होटल कर्मचारी का शव बाथरूम से बरामद, पश्चिम बंगाल का रहने वाला था युवक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत की बैठक में विकास पर दिया गया जोर, जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा

jamshedpur rural-चाकुलिया नगर पंचायत की बैठक में विकास पर दिया गया जोर, जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

west singhbhum bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकसित भारत के संकल्प से सशक्त, समृद्ध एवं सुरक्षित भारत की ऐतिहासिक यात्रा

jamshedpur rural-चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर परिसर में पांच दिवसीय चड़क पूजा शुरू

jamshedpur solar water tower-जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कीताडीह में निजी खर्च पर लगवाया मोटर पम्प सेट

jamshedpur rural- कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, विधायक समीर मोहंती ने तैयारियों का लिया जायजा

jamshedpur police success-जुगसलाई पुलिस को मिली कामयाबी, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, देखिए video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

west singhbhum bjp- मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकसित भारत के संकल्प से सशक्त, समृद्ध एवं सुरक्षित भारत की ऐतिहासिक यात्रा

jamshedpur rural-चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर परिसर में पांच दिवसीय चड़क पूजा शुरू

jamshedpur solar water tower-जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कीताडीह में निजी खर्च पर लगवाया मोटर पम्प सेट

jamshedpur rural- कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा की तैयारी को लेकर हुई बैठक, विधायक समीर मोहंती ने तैयारियों का लिया जायजा

jamshedpur police success-जुगसलाई पुलिस को मिली कामयाबी, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, देखिए video

jamshedpur police administration- शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने शुरू किया विशेष अभियान,यातायात व्यवस्था का सिटी एसपी ने लिया जायजा, वाहन चालकों को दी हिदायत, इसके बाद सड़क पर पार्किग करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News