जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी और चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साकची बाजार में दबिश दी. बर्तन दुकानों की जांच की गयी जहां से बड़े पैमाने पर चापड़ को बरामद किया है. शनिवार शाम पुलिस ने साकची बाजार की कई बर्तन दुकानों पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में चापड़ जब्त किए. (नीचे देखे पूरी खबर)

शहर में धारदार हथियारों के खुलेआम इस्तेमाल की बढ़ती घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पुलिस ने ऐसे सभी दुकानों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है, जहां चापड़ और अन्य धारदार हथियारों की खरीद-बिक्री होती है. अभियान के तहत पुलिस लगातार विभिन्न बाजारों में पहुंचकर जांच और कार्रवाई कर रही है. साकची बाजार में हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से धारदार हथियारों की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.






