जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने शनिवार रात करीब 11 बजे सोनारी थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मधुसूदन डे समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को रात के समय सघन गश्ती और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज करने का निर्देश दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

उन्होंने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. इसके साथ ही अड्डेबाजी, अवैध आग्नेयास्त्र, अवैध चाकू और अन्य प्रतिबंधित हथियारों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.





