पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक के समीप पोटका पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी रोहित राजवार के नेतृत्व में चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक अवैध बालू लदे हाइवा को पकड़ लिया है .मिली जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पोटका पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)

इसी दौरान तिरिंग गांव के समीप अवैध बालू लदे हाइवा जेएच 01 बीड़ी / 3201 को रोक कागजात की मांग की गई पर चालक द्वारा कागजात ना दिखा वाहन खड़ी कर भाग गया .पोटका पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर खनन विभाग को आगे की कार्रवाई हेतु प्रेषित किया है .इधर पोटका पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है.















