जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत एमइ स्कूल रोड के सेवा सदन अस्पताल के समीप 1 फरवरी की रात्रि हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर हीरा-सोना – चांदी और अन्य महंगे जेवरात को बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्त जुगसलाई के सेवा सदन अस्पताल के समीप का ही रहने वाला रितिक कुमार सिंह (23) है. उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है. (नीचे भी पढे़ं)

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को चोरी मामले का खुलासा किया. उन्होने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर आलमीरा को तोड़कर हीरा सोना-चांदी और अन्य महंगे जेवरात की चोरी की चोरी की गयी थी. जिसपर 3 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी. एसएसपी के निर्देशानुसार सिटी एसपी के नेतृत्व में जुगसलाई थाना के द्वारा छापामेरी दल का गठन किया गया. इस दौरान सीसीटीवी फुटेज का अवलोकर किया गया और डाग स्वाड की मदद से आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से कुल 1 करोड़ा की जेवरात जब्त की गयी है. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है.







