जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना के युवक सरबजीत सिंह पर चापड़ से हमला मामले का पुलिस ने उद्वेदन किया है. इस मामले में कुल तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद जुनैव रजा उर्फ़ जुनैद (21), ओवैश अंसारी उर्फ उबैश (22) और सोहैल खान उर्फ सोहैल (21) शामिल हैं. तीनों गोलमुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. उनके निशानदेही पर चपड़, चाकू, मोबाइल, गांजा पीने वाला चीलम, तास पत्ती, ताला कटर समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है. (नीचे भी पढ़ें)

इसका उद्भेदन थाना प्रभारी ने किया. उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी लाइन नंबर 27 के पास सरबजीत सिंह सिंह को 10-15 युवकों ने चापड़, बेस बैंट से मारपीट कर घायल कर दिया था. सरबजीत सिंह द्वारा दर्ज शिकायत के के पद अभियुक्तों के विरुद्ध सघन छापेमारी की गई और तीनों को गिरफ्तार किया गया.















