जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गणेश बिरुआ (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा डाइगर चाकू भी बरामद कर लिया है. इसके अलावा आरोपी के पास से आसमानी रंग का रियलमी कंपनी का एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के अनुसार, इस मामले में वादी, कदमा के रामजनम नगर रोड नंबर 1 निवासी राम बिरुआ (40 वर्ष) के लिखित आवेदन के आधार पर कदमा थाना में विगत 19 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले में रामजनम नगर, रोड नंबर-08, हरि मंदिर के समीप निवासी गणेश बिरुआ को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कल (23 अक्टूबर को) प्राथमिकी अभियुक्त गणेश बिरुआ को विधिवत गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डाइगर चाकू भी बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक आसमानी रंग का रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया है. मामले में बरामद चाकू और मोबाइल फोन को जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्रवाई में कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल थी, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक पंचम तिग्गा, रामदेव रविदास एवं दीपक कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक राधेश्याम पासवान एवं महेश्वर उरांव, हवलदार अजय तिर्की तथा आरक्षी मुकेश कुमार और उपेंद्र पासवान शामिल थे. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त बताए जा रहे चाकू की बरामदगी के बाद मामले के अनुसंधान को आगे बढ़ाया है.








