जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना परिसर में रिटायर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) निरंजन तिवारी का विदाई समारोह का आयोजन सोनारी थाना शांति समिति द्वारा किया गया. इस अवसर पर शांति समिति के अध्यक्ष डा एपी पात्रों द्वारा शाल, शांति समिति उपाध्यक्ष संजय यादव द्वारा फुलों का गुलदस्ता, सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद के हाथों मोमेंटो देकर रिटायर डीएसपी को सम्मानित किया गया. अपने सम्बोधन में सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद ने उनके साथ रह कर अपने किये गय कार्य एवं उनके द्वारा प्राप्त सहयोग के विषय में बताया. (नीचे भी पढ़े)
सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष श्री पात्रों ने कहा कि डीएसपी रहते उनका सहयोग हम सबों को हमेशा प्राप्त हुआ है. वे बहुत हंसमुख एवं मिलनसार पदाधिकारी है. इनकी याद सदा हम सबों के बीच रहेगी. रिटायर डीएसपी निरंजन तिवारी ने अपने सम्बोधन में सोनारी थाना शांति समिति की बहुत प्रशंसा की और उन्होंने कहा की आप सब सदा हमारे दिल में रहेंगे. कार्यक्रम का संचालन शांति समिति के सहसचिव अभिषेक कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मनदीप सिंह ने किया. इस अवसर पर बबन शुक्ला, दीपक यादव, संतोष जैन, नवीन शुक्ला, विजय कुमार, अशोक सिंह, हरी दास, सुमित ठाकुर, कमरूद्दीन, चरणजीत सिंह चन्नी, उषा यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद हुए.



