जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने सोमवार को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मानगो नगर निगम को कचरे के ढेर से ढकने की कोशिश को विफल कर दिया. पप्पू ने कहा कि किसी भी प्रकार की विरोधियों के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा. मानगो कचरा मुक्त हो कर रहेगा. अब विरोधी पार्टी के लोग इतना गिर गए हैं कि जनता के हित में काम भी नहीं करने दे रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मानगो नगर निगम से जो कचरा पारडीह एनएच33 किनारे छोटी गाड़ियों से गिराकर बड़ी, बड़ी गाड़ियों में भरकर आदित्यपुर ले जाया जा रहा था, उसे विरोधियों ने काम को रोकवा दिया गया और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, एनएचएआइ, चांडिल थाना को बुला लिया गया, जिसके बाद पप्पू सिंह स्वयं वहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे एवं काम फिर से शुरू कराया. इसके बाद कचरा लोड कराकर आदित्यपुर भेजने का काम दोबारा शुरू हुआ. इस मौके पर मानगो मंडल के प्रतिनिधि पिंटू सिंह उलीडीह मंडल के प्रतिनिधि संतोष भगत, विजय सोय, मुकेश सिंह, भवानी सिंह, भोला तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, राजदीप कुमार, श्याम सिंह, चेतक सिंह, विनय सिंह, राधे प्रमाणिक, श्यामू साह आदि मौजूद रहे.



