जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साई मंदिर (सोनारी जाने वाला रास्ता) पर हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधियों की हालत गंभीर बनी हुई है. इन अपराधियों में रमेश राजा, गुड्डू सिंह और मोहम्मद इमरान शामिल है. बताया जाता है कि एमजीएम अस्पताल में इन तीनों का इलाज चल रहा है. इस घटना में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे समेत अन्य पांच पुलिसकर्मी बाल बाल बच गये. बताया जाता है कि जमशेदपुर के कारोबारी पुत्र कैरव गांधी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर बिहार के नालंदा से लाये गये तीन अपराधियों रमेश राजा, गुड्डू सिंह और मोहम्मद इमरान को लेकर पुलिस साई मंदिर के रास्ते पर स्थित हार्स राइडिंग स्कूल के सामने की झाड़ियों के पास लेकर गये. इन लोगों ने पुलिस को बताया था कि वे लोग अपहरणकांड को अंजाम देने के बाद हथियार को उसी झाड़ी में छिपा दी थी और फिर भागे थे. (नीचे भी पढ़ें)

हथियारों को जब्त करने के लिए पुलिस की टीम वहां पहुंची थी. उनके पहुंचते ही अपराधी जैसे ही पुलिस की गाड़ी से नीचे उतरे, वैसे ही पुलिस के एक जवान के हाथ से अपराधियों ने कार्बाइन छिन ली. लेकिन पुलिस अलर्ट पर थी. अगर कार्बाइन का मुंह खुल जाता तो फिर पुलिस अधिकारियों की जान ही चली जाती, लेकिन अपराधियों ने जब्त किये गये पिस्तौल से ही 6 गोलियां चला दी, जिसके बाद पुलिस ने उनको काबू करने के लिए पलटवार किया और पुलिस ने भी छह राउंड गोलियां चलायी. ये सारी गोलियां अपराधियों के पैर में जाकर लगी, जिसके बाद वे लोग लहुलुहान होकर घायल हो गये. (नीचे भी पढ़ें)
उनको पुलिस की टीम ने तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कैरव गांधी अपहरणकांड में पुलिस ने 6 और लोगों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ कर रही है. जमशेदपुर के एसएसपी पियुष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष खुद मामले की मोनिटरिंग कर रहे है. मामले की जानकारी लेने के लिए खुद डीजीपी तदाशा मिश्रा आ रही है. इसको लेकर तैयारी चल रही है. अब पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है और अपराधियों की खैर नहीं है. पुलिस के इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है. अपराधी खुद जीवन की भीख मांग रहे है.



