सरायकेला: सरायकेला के संजय ग्राम में 52.86 करोड़ की लागत से बन रहे सरकार के महत्वाकांक्षी एक सौ बेड के सरकारी अस्पताल पर अपराधियों की कुदृष्टि लग रही है. गुरुवार की शाम एक बोलेरो से पहुंचे 5 की संख्या में अपराधकर्मियों साइट पर तीन कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की. और साप्ताहिक मजदूरी भुगतान के लिए रखे गए लगभग 10 लाख रुपए की लूटपाट कर चलते बने. इस दौरान अपराधकर्मियों द्वारा साइट के स्टोर इंचार्ज हिमांशु कुमार, सुपरवाइजर रामचंद्र पंडित और साइट इंजीनियर सिद्धू के साथ मारपीट की गई. बाद में सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वैसे पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.(नीचे भी पढ़े)
इधर घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ साइट पर पहुंचे. और सूचना के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद साइट पर पहुंचे साइट इंचार्ज भूषण कुमार राय ने बताया कि अपराधकर्मियों में एक श्यामलाल शामिल था. जिसकी पहचान साइट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की गई है. श्यामलाल द्वारा साइट पर ट्रैक्टर इत्यादि सप्लाई का कार्य भी किया गया है.(नीचे भी पढे)
बावजूद इसके पूर्व में भी उसके द्वारा धमकी चमकी की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है. उन्होंने कहा है कि घटना में घायल हुए कर्मियों से जानकारी लेने के बाद इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना में करने के साथ-साथ विभाग को भी की जाएगी. बताया जा रहा है कि अपराधकर्मी बनकर आए श्यामलाल का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है. और वह इससे पूर्व तीन बार जेल भी जा चुका है. बताया जा रहा है कि अपराध कर्मी श्यामलाल को सफेदपोश नेताओं का भी संरक्षण प्राप्त है.




