जमशेदपुर : जमशेदपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिरसानगर थानांतर्गत हुरलुंग क्षेत्र में संचालित शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों ने वहां से 20 लीटर चुलाई शराब के साथ ही करीब 6 हजार किलो जावा महुआ भी बरामद किया. अधिकारियों ने जावा महुआ को वहीं नष्ट करा दिया. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर आबकारी विभाग की ओर से रविवार को क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं उसके कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया. जमशेदपुर के सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग में संचालित अवैध चुलाई भट्ठी पर छापा मारा. हालांकि अधिकारियों के पहुंचने की भनक मिल जाने के कारण भट्ठी संचालक एवं अन्य लोग वहां से फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

आबकारी अधिकारियों ने वहां रखा 20 लीटर तैयार चुलाई शराब के साथ ही शराब चुलाई के लिए तैयार करीब 6 हजार किलो जावा महुआ भी जब्त किया. अधिकारियों ने भट्ठी तत्काल को ध्वस्त कर दिया, जबकि जावा महुआ को भी वहीं नष्ट कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

विभागीय अधिकारियों ने अवैध चुलाई शराब भट्ठी के संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है.







