जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला पुलिस बल में पदस्थापित एएसआई उमेश पासवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना उस वक्त घटी जब उमेश पासवान कोलकाता के जज की सूरक्षा ड्यूटी में लगाए गए थे. इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. साथियों ने उन्हे तत्काल इलाज के लिए युसिल अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया गया. उमेश पासवान पुलिस क्लब में अकेले रहते थे. वह मूल रुप से बेगूसराय के रहने वाले थे. घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उमेश पासवान की ड्युटी घाटशिला में रहने वाले कोलकाता के जज की सुरक्षा में लगाई गई थी. जज साहब जादूगोड़ा रंकनी मंदिर जाने वाले थे. इस दौरान मंदिर के पास पहाड़ पर चढ़ने के दौरान उमेश पासवान की तबीयत खराब होने लगी. अस्पताल में उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार उमेश 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे. जिला पुलिस की ओर से उमेश को गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी पूरी कर ली गई है. गुरुवार को पुलिस लाइन में उन्हे पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. जिसके बाद उनके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.





