जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन के शहीद स्मारक स्थल पर बहादुर जवानों को याद किया गया. इस मौके पर दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर श्रद्धांजलि देने के लिए जमशेदपुर के एसएसपी पियुष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य सारे पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. (नीचे भी पढे़ं)

इस मौके पर शहीद स्मारक स्थल पर बहादुर जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
इस दिन पुलिस और सेना समेत तमाम बलों में मारे गये जवानों को याद किया जाता है और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. (नीचे भी पढे़ं)
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल होते है. पुलिस की ओर से सारे दिवंगत लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया.



