जमशेदपुर : 26 जनवरी के शुभ अवसर पर बारीडीह बस्ती स्थित हरि मैदान के फ्रेंड्स यूनिटी क्लब की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें मैच का शुभारंभ समाज सेवी आनंद बिहारी दुबे ने की. (नीचे भी पढे़ं)
इसमें शहर के कुल 8 टीमों ने शिरकत की, जिसमें ब्रदर्स 11 उपविजेता और महाकाल की टीम विजेता रही. (नीचे भी पढे़ं)
इस एक दिवसीय मैच में सारा मैच रोमांच से भरा हुआ था. अंत में मिथलेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम की गणेश गोराई एवं मैन ऑफ द सिरीज वासिम को रमेश यादव द्वारा सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य तौर से उत्तम गोराई, पप्पू, सोनू गोप, संतोष कुमार लाल,
राकेश चंद्रा, हेमराज, गोलू, सोनू सांडिल का विशेष योगदान रहा.



