जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिकों के खाली क्वाटर से हत्या की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार में आये अपराधी बागबेड़ा रेलवे हाई स्कूल रामनगर के पास का रहने वाला अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादू (24) और मानगो टीचर्स कॉलोनी का रहने वाला विशाल कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी उर्फ छे छे है. इन दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है. इनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. डीएसपी भोला प्रसाद मुख्यालय 1 के भोला प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात एसएसपी द्वारा सूचना मिली की एग्रिको के खाली पड़े क्वाटर में कुछ अपराधी छिपे है, जो बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. (नीचे भी पढे़ं)
सूचना का सत्यापन के लिए सिटी एसपी की निगरानी में डीएसपी मुख्यालय 1 के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए एग्रिको कॉस रोड नंबर 13 के क्वाटर नंबर एच4/19 से अंकित को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पहले वह डब्लू मिश्रा के गिरोह में काम करता था. पोपो मुण्डा बागबेड़ा का अपराधी है. उससे मेरी दुश्मनी थी. उसी को मारने के लिए वह अपने पास पिस्तौल रखा था. पोपो मुण्डा को मारने का पूरा प्लैंनिंग बना लिया था और मौके की तलाश में था. तभी उसे बागबेड़ा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. अंकित ने बताया कि पिस्तौल और गोली वह अपने पुराने अपराधी साथी विशाल कुमार तिवारी उर्फ राहुल तिवारी उर्फ छे छे से लिया था. जिसपर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.







