जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस और रविवार को दो सफलता हासिल हुई. मानगो क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने वाला जहां एक गिरफ्तार हुआ, वहीं आजादनगर में एटीएम क्षतिग्रस्त करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. विस्तृत खबर नीचे पढ़ें.

आजादनगर में एटीएम क्षतिग्रस्त करने वाले 2 गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस ने बीते 4 अगस्त को आजादनगर थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर पैसे लूटने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम कुर्बान अंसारी और रौनक अली बताया जाता है. इनमें से 19 वर्षीय कुर्बान अंसारी सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लाम नगर चांदनी चौक का रहने वाला है जबकि, 26 वर्षीय रौनक अली जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत ग्रीन वैली रोड नंबर 17 का रहनेवाला है. मैं पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त औजार पेचकस एवं हथोड़ा भी बरामद किया है.

उलीडीह में पुलिस पर हमलावर गिरफ्तार
जमशेदपुर के उलीडीह थाना पुलिस ने पिछले दिनों उलीडीह थाना अंतर्गत शिव मंदिर के समीप पुलिस पेट्रोलिंग जीप में हुए तोड़फोड़ मामले में प्राथमिक अभियुक्त पंकज कुमार सिंह उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए अपराधकर्मी से पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि पिछले महीने किसी मामले की जांच करने पहुंची उलीडीह थाना पुलिस जीप पर अपराधियों ने तलवार से हमला कर दिया था, जिससे पुलिस जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी.







