
चाकुलिया : चाकुलिया – माटिहाना मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार की रात सालदोहा गांव के पास दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, धनेश्वर मुर्मु और गोर दे घटनास्थल पहुंचकर बहरागोड़ा सीएचसी को सड़क दुर्घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए बहरागोड़ा सीएचसी ले जाया गया. सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचकर घायल युवकों की स्वास्थ्य की जानकारी ली, साथ ही दोनों को आर्थिक सहयोग किया. इस संबंध में बताया जाता है कि दो युवक काम कर बाइक से अपने गांव बेनाशोली लौट रहे थे इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बुलेट बाइक अनियंत्रित हो गई. जिसके कारण बुलेट बाइक ने दूसरे बाइक को सीधी टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए. इस दुर्घटना में एक युवक का पैर टूट गया है जबकि दूसरे के पैर में गंभीर चोटें आई है. दोनों का इलाज बहरागोड़ा सीएचसी में किया जा रहा है.







