
जमशेदपुर : शहर के पुलिस पदाधिकारियों का तनाव कम करने के लिए इन दिनों योग कराया जा रहा है. गुरुवार को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमे शहर के गोलमुरी, सिदगोड़ा, बिरसानगर और सीतारामडेरा थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. मौके पर सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजित कुमार, गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार, बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार भी मौजूद रहे. जानकारी देते हुए सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजित कुमार ने बताया कि योग गर्ल कृतिका तिवारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को योग सिखाया. इसका आयोजन पदाधिकारियों के तनाव को कम करने के लिए किया गया था. उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस पर काम का दबाव इतना है कि पुलिस तनाव में आ जाती है. योग से ही तनाव को कम किया जा सकता है. इसके अलावा शरीर भी स्वस्थ रहता है. समय समय पर इसका आयोजन किया जाता रहेगा.













