जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ की ओर से आयोजित तबला प्रतियोगिता में बिरसानगर जोन नंबर 7 की 9 वर्षीय प्रतिभागी श्रिजा राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रतियोगिता में कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जहां श्रिजा ने अपनी सटीक लय, ताल और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया. समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की. श्रिजा राय साकची स्थित टैगोर अकादमी की छात्रा हैं और उन्होंने यह उपलब्धि अपने गुरु स्वरूप सिन्हा के मार्गदर्शन में हासिल की है. कम उम्र में उनकी यह सफलता न केवल परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. गौरतलब है कि सबुज कल्याण संघ द्वारा 30 मार्च को तबला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें श्रिजा ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया है.



