जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित हिल टॉप एरिया श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा लक्ष्मी काली पूजा कमेटी की आवश्यक बैठक दुर्गा पूजा मैदान में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूजा पूजा कमेटी के अध्यक्ष रवि सिंह चन्देल ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन और भी भव्य और आकर्षक होगा.(नीचे भी पढे)

पूजा कमेटी में सर्वसम्मति से पूजा कमेटी के संरक्षक के रूप में आरके सिंह महामंत्री टाटा मोटर्स यूनियन एवम् महासचिव पद पर धीरज प्रताप सिंह को मनोनीत किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से राकेश सिंह , जितेन्द्र सिंह , राम कुमार, शंकर साहू, कुमार शशि सिंह ,धीरज चौधरी , सनोज़ कुमार ,संजीव कुमार , मुट्ठु मनोज ,राजू यादव , सोनू सिंह लोलो, अरुण सिंह ,अजय कुमार, विजय , शंकर,बलदेव , रायसिंह ,महेश सिंह, पवन यादव, राकेश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.



