जमशेदुपर : बिष्टुपुर स्थित होटल रामाडा में गुरुवार को ‘रेडिएंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीएसआइआर एनएमएल के मार्केटिंग हेड गोपाल कृष्ण, एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक झा ने कहा कि रेडियंट झारखंड 2.0 में समाज के हर तबके के लिए कुछ ना कुछ है. सवाल यह है कि आपका देखने का नजरिया क्या है. विशेषकर युवा वर्ग के लिए करियर से संबंधित कई स्टॉल लगे हुए हैं, जहां करियर के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध है. वहीं किसानों के लिए भी कृषि से संबंधित स्टॉल काफी ज्ञानवर्द्धक हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व विजुअल मिथ्स के चेयरमैन वनीश गुप्ता एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर किंजल गांधी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. वहीं चेयरमैन वनीश गुप्ता एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर किंजल गांधी ने बताया कि पहले दिन ही छह हजार विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी आगामी 31 जनवरी, ’26 तक चलेगी. उन्होंने कहा कि रेडिएंट झारखंड 2.0 का सफल आयोजन ‘लेडीज़ सर्कल इंडिया जीएमसीएलसी160’ के सहयोग से संभव हुआ. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं प्रमखु सस्ंथानों के स्टॉल लगे हैं, जहां नवीनतम नवाचारों, प्रमखु योजनाओं और महत्वपूर्ण विकासात्मक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया है. यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए पूर्णतः निःशुल्क है तथा प्रातः 10:00 से सायं 5:00 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी. वनीश गुप्ता ने बताया कि रेडिएंट झारखंड 2.0 प्रदर्शनी 2026 के आयोजन का उद्देश्य झारखंड की जनता के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वे सीधे तौर पर विभिन्न सरकारी संस्थानों से संवाद स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकें. प्रदर्शनी में आनेवाले लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी पहलों की प्रत्यक्ष जानकारी विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही है. यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां उन्हें विविध शैक्षणिक विकल्पों, करियर अवसरों, कौशल विकास पहलों एवं उभरते क्षेत्रों से परिचित होने का अवसर मिल रहा है. युवाओं के मार्गदर्शन, सचूना और उद्योग दृष्टि कोण से जोड़ते हुए यह आयोजन झारखंड के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है, वहीं उन्हें शिक्षित और सशक्त भी करेगा. (नीचे भी पढ़ें)
प्रदर्शनी में गजुरात हथकरघा एवं हस्तशिल्प के मास्टर कारीगरों की सहभागिता आकर्षण का केंद्र होगी. ये कारीगर उत्कृष्ट हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे, जो भारत की समृद्ध विरासत को प्रतिबिंबित करता है. उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एडीएलएस सनशाइन इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य मंजू सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल की प्राचार्य सेटेंग केरकेट्टा, आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी की वाइस प्रिंसिपल पल्लवी चौधरी एवं सम्मानित अतिथि के तौर पर एनआइसी के डिप्टी डायरेक्टर दीपक, सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर उमेश सिंह, तमिलनाडु हॉर्टिकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर (हॉर्टिकल्चर) सिंथिया, ब्रांच इंचार्ज, कोलकाता गुजरात हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के जयकर अमीन और गुजरात स्टेट बायोटेक्नोलॉजी के डिप्टी मैनेजर देवांग कुमार मारू उपस्थित थे.




