
चाईबासा : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के डंगुवापोसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन का पेंटो टूट गया. पेंटो टूटने के बाद इंजन से बिजली का संपर्क कट गया, जिससे ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही. इधर जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल पेंटो को ठीक करने में लग गए. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंजन के पेंटो को ठीक कर बड़बिल के लिए रवाना किया गया. इस दौरान एक घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा. दर्जन भर ट्रेन इधर उधर खड़ी रही.












