जमशेदपुर: जमशेदपुर के आरएमएस हाईस्कूल खूंटाडीह के आडिटोरियम में राजस्थान मैत्री संघ की ओर से होली मिलन कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ, जिसमें कोलकाता के मशहूर कृष्णा बुद्धदेव एंड पार्टी के द्वारा अपने मधुर भजनों और फगुआ गीतों से सबको झुमाया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों ने मधुर रात्रि भोज का आनंद लिया, आगंतुक सदस्यों का स्वागत ओर संचालन संस्था के अध्यक्ष संजय केडिया ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुशील अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा. वहीं बबीता केडिया, वंदना जैन, दीपक एवं दिपाली डोकानिया आदि विशेष रूप से सक्रिय रही.



