चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गीतिलिपि गांव में सोमवार सुबह मालम छा गया, जहां पुआल में खेल में चार बच्चे जिंदा जल गये. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है. जलने वाले बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की है. मिली जानकारी अनुसार बच्चे सोमवार सुबह पुआल के पास खेल रहे थे. तभी अचानक पुआल से आग लग गयी. पुआल सूखा था जिसके कारण आग तेजी से फैल गया और उसकी चपेट में आने से चारों बच्चे जिंदा जल गये. घटना की जानकारी पुलिस और दमकल की टीम को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल के सहयोग से आग बुझाने की कोशिश की गयी और शवों को बाहर निकाला गया. वहीं आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है.



