
जमशेदपुर : साकची के राजेंद्र विद्यालय के बाहर सोमवार को छुट्टी के वक्त स्कूल के ही छात्रों के दो समूह के बीच जमकर मारपीट हो गयी. बारहवीं के एक छात्र द्वारा एक छात्रा पर कमेंट कर देने के बाद से छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गयी. दोपहर बारह बजे की यह घटना स्कूल की छुट्टी के समय हुआ, जब बारहवीं के छात्र आपस में पहले बाताबाती करने लगे और फिर धक्का-मुक्की होने लगी.
इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. देखते ही देखते दोनों ओर से छात्रों ने एक दूसरे पर बेल्ट से प्रहार शुरू कर दिया. मुक्का चलने लगा. सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी. बाद में पुलिस के पहुंचने पर छात्रों की भीड़ छंट गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




