
जमशेदपुर : हैदराबाद के साइबराबाद थाना क्षेत्र में वेटनरी डॉक्टर प्रियंका के साथ सामुहिक दुष्कर्म और रांची में भी हुए गैंगरेप के बाद हत्या कर देने का मामले में अब जमशेदपुर की युवतियों में काफी उबाल देखने को मिल रहा है. सोमवार को जमशेदपुर की युवतियों ने इसके विरोध में पोस्टर रैली निकाली जिसमें काफी संख्या में युवतियों ने भाग लिया. रैली में उनका एक ही नारा रहा कि आखिर कब तक देश की युवतियां रेप की शिकार होती रहेंगी.
बिष्टुपुर वीमेंस कॉलेज से शरु की रैली, साकची में हुई खत्म
रैली बिष्टुपुर वीमेंस कॉलेज से शुरु होकर नटराज होटल, ग्रेजुएट कॉलेज होते हुए जुबिली पार्क गेट के पास खत्म हुई. इस दौरान यवतियां ऐसे जगहों पर गई जहां ज्यादा अड्डेबाजी होती है.
खुद को डरी सहमी महसूस कर रही जमशेदपुर की युवतियां
हैदराबाद घटना के बाद शहर की युवतियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है. उनका कहना है कि अब अकेले घर से निकलने में काफी डर लग रहा है। वे सभी परिवार के किसी सदस्य के साथ ही बाहर निकल रही है.
हैदराबाद व रांची रेप कांड के आरोपी को फांसी की मांग
युवतियां हैदराबाद में हुए रेप कांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रही है ताकि आगे चलकर कोई भी किसी लड़की के साथ गलत करने के बारे में नहीं सोंचे. वहीं उनकी यह भी मांग रही कि देश में रेप करने वालों को फांसी की सजा हो.
क्या कहती है लड़िकयां

घर से निकलने में भी काफी डर लगता है. शहर की युवतियां अब खुले में अकेले चल भी नहीं सकती है.- अंशिका सोनी

घर से निकलते ही युवक छेड़छाड़ करते है. परिजनों को इसलिए नहीं बता पाते की कहीं पढ़ाई न छुट जाए. -शालिनी कुमारी

रेप करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त सजा का प्रवधान करे. उन्हे फासीं की सजा दी जाए जिसके डर से कोई भी रेप न कर पाए. -हनी कुमारी




