जमशेदपुर : जमशेदपुर तेली साहू समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक शनिवार को सोनारी साहू भवन में अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में साहू समाज की कुलदेवी माता राजिम की पुण्य स्मृति में आगामी 8 मार्च को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में 52वां राजिम महोत्सव मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. बैठक में प्रस्तावित राजिम महोत्सव के सफल आयोजन में स्वागत, संचालन, भोग वितरण, अतिथि सत्कार, मीडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेवारी विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सौंपी गई. (नीचे भी पढ़ें)
केंद्रीय महामंत्री रामनरेश साहू के संचालन में आयोजित उक्त बैठक में केंद्रीय महिला अध्यक्ष जया साहू ने सभी महिला पदाधिकारियों, क्षेत्रीय महिला प्रतिनिधियों को राजिम महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में मुख्य रूप से गिरिवर साहू, केशव लाल साहू, कमला साहू, संतोषी साहू, शशि देवी, संगीता साहू, गीतांजलि साहू, लक्ष्मी साहू, नेहा दास, प्रीति साहू, लालू राम साहू, लखनलाल साहू, श्यामलाल साहू, जगन्नाथ साहू, बाबू दास साहू, हेमंत साहू, सत्येंद्र साहू, राजेश कुमार साहू, कन्हैया राम साहू, गिरधारी लाल साहू, धर्मेंद्र कुमार साहू, त्रिवेंद्र कुमार साहू सहित चारों क्षेत्रीय कमेटियों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साहू ने बताया कि गिरवर साहू के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई.



