रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. इस दौरान शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला जिला का 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी का 10.4 डिग्री रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे – धीरे (2 से 3) डिग्री की वृद्धि होगी. तत्पश्चात अगले 3 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 1 मार्च को कुहासे के बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार का जिलेवार अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला – अधिकतम – न्यूनतम तापमान
रांची – 30.6 डिग्री सेल्सियस – 12.4 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 35.4 डिग्री सेल्सियस – 15.3 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 35.8 डिग्री सेल्सियस – 12.8 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 34.1 डिग्री सेल्सियस – 12.5 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 34.8 डिग्री सेल्सियस – 15 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 32.8 डिग्री सेल्सियस – 14.6 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा – 35.4 डिग्री सेल्सियस – 15.9 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 31.8 डिग्री सेल्सियस – 14.3 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 29.2 डिग्री सेल्सियस – 11.8 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 30.9 डिग्री सेल्सियस – 12.4 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 31.8 डिग्री सेल्सियस – 10.4 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 26.3 डिग्री सेल्सियस – 16.0 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 30.4 डिग्री सेल्सियस – 10.8 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 33.0 डिग्री सेल्सियस – 13.8 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 36.0 डिग्री सेल्सियस – 13.5 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 32.2 डिग्री सेल्सियस – 12.2 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 33.7 डिग्री सेल्सियस – 13.5 डिग्री सेल्सियस



