जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को से घोड़ाबांधा जाने वाले रास्ते पर पूर्व मंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. टेल्को क्षेत्र में इसको लगाने को लेकर घाटशिला के विधायक और रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी समेत अन्य लोगों ने दौरा किया. इन लोगों ने साइट को देखा. (नीचे देखे पूरी खबर)

पूरी स्थिति को समझा और साइट को फाइनल किया. मुख्य गोलचक्कर के पास ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसका काम जल्द शुरू होगा. घाटशिला से कई बार के विधायक रह चुके और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन का देहांत हो गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसके बाद उनके बेटे सोमेश सोरेन को झामुमो ने टिकट दिया, जिसके बाद सोमेश सोरेन ने घाटशिला से चुनाव जीता. अब वे अपने पिता की प्रतिमा लगाने के लिए आगे आये. साइट सेलेक्शन के बाद कंपनी और प्रशासन से बातचीत के बाद इसका काम तेज किया जायेगा.




