जमशेदपुर : साकची स्थित रामगढ़िया सभा के चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं. चुनाव के लिए एक प्रत्याशी भगवंत सिंह रूबी ने परिवर्तन और विकास के वायदे के साथ 29 जनवरी को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. श्री रूबी ने गुरुवार देर शाम सदस्यों के साथ बैठक कर उनके साथ अपना घोषणा पत्र साझा करते हुए संगठन में सकारत्मक परिवर्तन का वायदा किया. (नीचे भी पढ़ें)

सदस्यों को सम्बोधित करते हुए श्री रूबी ने कहा कि वे रामगढ़िया सभा की संगत के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेंगे और सभा में और नये सदस्य बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि वे अपनी टीम के साथ मिलकर रामगढ़िया सभा और समाज के सदस्यों के बीच भाईचारा, प्रेम, एवं पारस्परिक सम्मान को बढ़ावा देते हुए रामगढ़िया सभा की खोई प्रतिष्ठा वापस लाने का प्रयास करेंगे. भगवंत सिंह ने संगठन में पारदर्शिता और स्पष्ट भूमिकाओं के साथ बेहतर सेवा के लिए संगठन के संविधान में संशोधन की भी बात कही. साथ ही रामगढ़िया समाज के मेधावी तथा योग्य छात्र-छात्राओं को हर संभव मदद के साथ सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया छात्रवृत्ति शुरू करने की घोषणा भी की. बैठक में अथिति के रूप में भूपेंद्र सिंह भामरा, निर्मल सिंह पनेसर, हरजीत सिंह बिट्टू, संता सिंह मथारू, बूटा सिंह, गुरपाल सिंह, मंजीत सिंह माल्टू, सुरेंद्र सिंह व रविंदर सिंह आदि उपस्थित थे.




