जमशेदपुर : केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारियो ने जमशेदपुर के मानगो स्थित त्रिवेदी अखाड़ा मे एक शोक सभा का आयोजन कर नारायण गोस्वामी अखाड़ा मानगो के लाईसेंसी अशोक गौड़ एवं शीतला मंदिर साकची के लाईसेंसी राजू बाजपेई एवं विद्युत साव लाईसेंसी बारीडीह को श्रध्दांजलि दिया गया. केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि अशोक गौड़ हमारे मार्गदर्शक थे. राजू बाजपेई एवं विद्युत साव हमारे गहरे मित्र थे. इन तीने के जाने से रामनवमी अखाड़ा एवं दुर्गा पूजा के आयोजन मे इनकी कमी हमेशा खलेगी. शोक सभा मे त्रिवेदी अखाड़ा के लाईसेंसी नितीन त्रिवेदी ने कहा कि अशोक गौड़ जी हमारे अभिभावक समान थें. मानगो मे जब भी कई धार्मिक समस्या होती थी. तब वें सभी अखाडे को एक साथ जोड़कर उस समस्या का समाधान करा देते थें. आज के श्रद्धांजलि सभा मे विजय तिवारी, संजय मुखर्जी, अबिका पांडेय, गोपाल यादव, हरविंद्र सिंह, नीतीश कुमार उपस्थित रहे.



