जमशेदपुर : मजदूरों का ग्रेड रीविजन समय से हो ताकि मजदूरों को अधिकाधिक लाभ मिल सके इसके लिए यूनियन वचनबद्ध है. यह बात रविवार को टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों ने इस यूनियन पर जो विश्वास जताया है उसे बरकरार रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि जो भी विचार मजदूरों अथवा कमेटी मेंबरों द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है. उन तमाम बातों को प्रबंधन के साथ वार्ता में रखी जाएगी. उन्होंने संकेत दिया कि जिवो ग्रेड के बारे में भी यूनियन गंभीर है, आने वाला समय सबों के लिए बेहतर होगा. इस बात का भी उन्होंने भरोसा दिलाया. बैठक को यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया. सबों ने एक स्वर में महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताया. अंत में सामूहिक राष्ट्र गायन के साथ बैठक समाप्त हुई। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.



