जमशेदपुर : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी हरिजन बस्ती में डॉ बीआर अंबेडकर ब्याज क्लब द्वारा कैरेज कॉलोनी छट घाट बर्मामाइंस में श्री श्री रामनवमी पूजा अखाड़ा समिति द्वारा, जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नामोटोला हलुदबनी स्थित बजरंगबली मंदिर फुटबॉल मैदान में श्री श्री महावीर अखाड़ा द्वारा और जुगसलाई बलदेव बस्ती, उपर टोला में स्वंय शिक्षा सेवा समिति द्वारा आयोजित रामनवमी मोहत्सव और सम्मान समारोह में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस भव्य आयोजन के लिए रामनवमी समिति के सभी सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को अपनाने और समाज में सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि पावन पर्व राम नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का दिव्य आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे. भगवान राम का जीवन धैर्य, त्याग, तपस्या और कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देता है.




