जमशेदपुर : जमशेदपुर से रांची जाने वाले नेशनल हाइवे (एनएच) के पुराना रामपुर के पास हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि तीन मजदूर घायल है. घायलों का इलाज तमाड़ के अस्पताल में चल रहा है. मृतक और घायल मजदूर तमाड़ के रहने वाले है. बताया जाता है कि सारे मजदूर सड़क किनारे सफाई का काम कर रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार कंटेनर ने उन लोगों को चपेट में ले लिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन घायल हो गये. मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष मजदूर है. बताया जाता है कि जमसेदपुर की ओर से तेज रफ्तार से कंटेनर संख्या जेएच 04बी 0623 अचानक मजदूरों की ओर घुम गया. इसके बाद चीख पुकार मच गयी. (नीचे भी पढ़ें)
दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोग जुटे. इसके बाद घायलों को तत्काल ले जाया गया. स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद कंटेनर चालक को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.




