
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत एक कम्पनी में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी ने पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर हथियार के बल पर बीते छः दिनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. उधर पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. इधर पीड़ित महिला अपने पति और बच्चों के साथ आज एसएसपी कार्यालय पहुंची. जहां महिला ने बताया कि बीते 6 दिनों से आजाद नगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 9 का एक युवक हर दिन रात के अंधेरे में कंपनी की बाउंड्री फानकर कर जबरदस्ती कम्पनी में घुस जाता है और पिस्तौल का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म कर करता है. महिला ने बताया कि कई बार वह युवक का विरोध करना चाही मगर पति और बच्चों को जान मारने की धमकी देकर युवक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. बीती रात भी युवक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया जिसे महिला के पति ने देख लिया और मोबाइल पर वीडियो बनाने लगा इसी बीच आरोपी युवक ने महिला के पति और महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. महिला ने बताया कि इसकी सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को भी दी गई. जहां पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया. महिला ने बताया कि वह इंसाफ के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंची है. ताकि आरोपी युवक को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके.




