जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से संचालित रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत तीन रक्तदाताओं ने आज जरूरत के अनुसार जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की अगुवाई में अपना एसडीपी डोनेट किया. इनमें दो रक्तदाताओं ने आज अपने रक्तदान का अर्धशतक पूरा किया, जिन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड सेटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी एवं एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

आज एसडीपी डोनेशन करने वालों में टाटा स्टील कर्मी पी आनन्द ने 25वीं एसडीपी के साथ अपने नियमित 24 रक्तदान एवं एक प्लाज्मा डोनेशन को लेकर रक्तदान का अर्धशतक पूरा किया, वहीं टाटा स्टील कर्मी ए आलम ने आज अपना 27वां एसडीपी डोनेशन किया और 23 नियमित रक्तदान के साथ रक्तदान का अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही आज युवा टाटा स्टील कर्मी चन्दन कुमार ने 11वां एसडीपी डोनेशन व नियमित 12 रक्तदान व 6 प्लाज्मा डोनेशन से कुल 29 रक्तदान पूरा किया. इन रक्तदाताओं के एसडीपी डोनेशन से जरूरतमंदों को समय पर प्लेटलेट्स की आपूर्ति सम्भव हुई. रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने एसडीपी दाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.







