जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ब्लड सेंटर में फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. शिविर में एसोसिएशन के 80 से अधिक फोटोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया. इस अवसर पर संस्था के सचिव दलजीत सिंह, सह-सचिव राजेश चौहान एवं बलराम सरदार, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गोराई, कार्यकारी सदस्य रजनीश उपाध्याय, ओम प्रकाश साह, रणजीत सिंह गबरी, हरिनारायण प्रसाद सहित संस्था के संस्थापक सदस्य मुकेश कुमार, यश प्रजापति, बाबूलाल प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, टी सुभाष बालाजी, उज्ज्वल दत्ता एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवम टीम पीएसएफ का सहयोग रहा. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान एसोसिएशन के अन्य सभी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. एसोसिएशन ने रक्तदान को महादान बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया.















