जमशेदपुर : नियमित रक्तदान की कड़ी में प्रत्येक माह आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर इस माह 8 मार्च को होली होने के कारण बुधवार 9 मार्च को आयोजित किया जायेगा. छगनलाल दयालजी सन्स के सामाजिक सरोकार (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत यह रक्तदान शिविर स्व. रसिकलाल छगनलाल दयाल जी स्मृति में आयोजित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सभी नियमित रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर बढ़ चढ़कर रक्तदान कर शिविर को सफल बनायें. पिछले 3 मार्च से रेड क्रॉस ने सभी रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने सुदृढ़ स्वास्थ्य को बनाये रखते हुए नियमित समय पर रक्तदान करें, ताकि किसी भी जरूरतमंद को मार्च से जुलाई तक रक्त के लिए रिप्लेसमेंट देने की आवश्यकता नहीं हो. ज्ञात हो कि गर्मी की शुरुआत होने से इन महीनों में रक्त की आवश्यकता बढ़ने के साथ ही रक्तदान शिविरों का आयोजन कम हो जाता है, जिससे कई मामलों में रक्त की जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद के परिजनों को रिप्लेसमेंट देने की आवश्यकता हो जाती है. जमशेदपुर को आने वाले समय में पूरे वर्ष नो रिप्लेसमेंट जोन बनाने की आवश्यकता है कि हर जागरूक रक्तदाता समय पर रक्तदान करें.



