जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा देश के प्रधानमंत्री द्वारा टी.बी. मुक्त भारत के आह्वान के अनुरूप से देश से टी.बी. को हटाने हेतु स्थानीय जरूरतमंद टी.बी. मरीजों को पिछले 44 महीनों से लगातार पोषण किट के रूप में एक महीने की पौष्टिक खाद्यान्न सामग्री प्रदान की जा रही है. बुधवार को रेड क्रॉस भवन में पोईला बैशाख के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस की पेट्रन पूरबी घोष, वाईस पेटून डी. के. घोष एवं राजेश मोहन प्रसाद, कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक रेड क्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला टी.बी. नियंत्रण विभाग द्वारा चयनित जरूरतमंद टी.बी. मरीजों को पोषण किट प्रदान की गयी. कार्यक्रम में रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, हीरालाल, आशीष कुमार एवं श्याम कुमार प्रसाद ने अपनी सेवा प्रदान की. (नीचे भी पढ़ें)

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एवं राष्ट्रीय रेड क्रॉस शाखा के निर्देशों का पालन करते हुए अचानक बढ़ी हुई गर्मी को देखते हुए बुधवार को रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम ने 100 लोगों के बीच हीट वेब से बचाव हेतु जानकारियां रखी. सत्र का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी रखते हुए रेड क्रॉस के प्रशिक्षक श्याम कुमार प्रसाद ने हिट वेब से होने वाली परेशानियों से सचेत करते हुए कहा कि शरीर में आवश्यक जल की मात्रा को बनाये रखना. इस समय मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को होना चाहिए, उन्होने कहा कि अधिक से अधिक मात्रा में पेय पदार्थ जिसमें शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व मुख्य रूप से लवण (नमक) व शर्करा हो उसे उचित मात्रा में लेने के साथ ही शरीर के इलेक्टोलाईट को बरकरार रखने के लिए रसदार नींबू श्रेणी के फलों (नींबू, मोसमी, संतरा) व पानीदार फलो का उपयोग करें.











