
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व पन्ना देवी-बनारसी लाल मूनका के पुण्य स्मृति में आयोजित 619वें नेत्र ज्योति यज्ञ के ऑपरेशन सत्र की शुरुआत नेत्र शिविर संयोजक परिवार के सुभाष मूनका, गोपाल मूनका, मंजू मूनका एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर की गयी। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, कमल किशोर लड्डा, बनवारीलाल खण्डेलवाल, किशन अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ विवेक केडिया एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा 31 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। कल सोमवार को ऑपरेशऩ कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा आवश्यक दवा व चश्मा के साथ आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया जायेगा। नेत्र शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी का 620वां नेत्र शिविर समाजसेवी व रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर के चेयरमैन गोविन्द दोदराजका के माता-पिता स्व नर्मदा देवी-सत्यनारायण दोदराजका के पुण्य स्मृति में 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक आयोजित किया जायेगा।





