जमशेदपुर: विजयादशमी के अवसर पर श्री राम मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति, पूर्वी सिंहभूम सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान को शांति एवं सद्भावना के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समिति के महासचिव चंद्रभान सिंह ने सम्मानित किया.रियाजुद्दीन खान ने इस सम्मान के लिए श्रीश्री राम मंदिर दुर्गा पूजा समिति एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही कहा मुझ जैसे अल्पसंख्यक समुदाय के एक साधारण कार्यकर्ता को यह सम्मान देकर उक्त समिति ने सर्वधर्म सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता भाईचारा की मिसाल पेश की. जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं और विश्वास दिलाते हैं इसी तरह मिलजुल कर सर्वधर्म समन्वय की भावना एवं विविधता में एकता की मजबूती के लिए हम काम करते रहेंगे.





