जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जनता मार्केट के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला घायल हो गई. वहीं कार चालक को भी हल्की चोटें आई है. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ा. चालक पूरी तरह से नशे में धुत था. स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए. इधर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के साथ चालक को पकड़ कर थाने ले गई है. वही घायल महिला थाने में लिखित शिकायत कर रही है. इस मामले में थाना प्रभारी रंजीत ने बताया कि सूचना मिली थी कि जनता मार्केट के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी है, जांच में यह पाया गया कि कार चालक नशे की हालत में कार चला रहा था. कार अनियंत्रित होने पर उसने बाइक में टक्कर मार दी. फिलहाल अभी तक महिला ने शिकायत नहीं की है, शिकायत मिलते ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.







